बालको कर्मचारी संघ ने किया पौधरोपण

Must Read

बालको कर्मचारी संघ ने किया पौधरोपण

कोरबा। बालको कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान मितान भवन के बगल में स्थित मैदान में पौधा रोपण कर उसकी देखरेख का प्रण लिया गया। पौधा रोपण के बाद गोष्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बालको कर्मचारी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता आरएल चंद्रा राजस्थान के खेतड़ी मे बलिदान देने वालों विभूतियों को याद किया।
उन्होने बताया कि भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है। संघठन मंत्री हरीश सोनवानी ने भी आज के दिवस की महत्ता पर जोर दिया। भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत मंडल ने पर्यावरण को बचाने के साथ प्लास्टिक पर भी प्रतिबंध के बारे मे बताया। बालको कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे ने भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण दिवस मनाने के महत्त्व के बारे मे अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन बालको कर्मचारी संघ के महासचिव माखन लाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में ओ पी राजपुरोहित, रेवा साहू, अनिल वर्मा, हीरा साहू, आशीष चंद्रवंशी, ऋषि पटेल, जितेंद्र वर्मा, प्रशांत शेंडे, देवेंद्र पाठक, वी एस त्रिपाठी, हरिचरन, राजीव, रंजन, मनोज सिन्हा वर्मा, मुकेश ठाकुर एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद नायर द्वारा किया गया।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This