बालको नगर के समीप पहुंचे हाथी

Must Read

बालको नगर के समीप पहुंचे हाथी

कोरबा। लेमरू क्षेत्र में हाथियों का दल कुछ दिन पहले विचरण कर रहा था। यह झुण्ड विचरण करते हुए बालको नगर के समीप आ गया है। वन विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है और साथ ही मुनादी भी कर रही है। विचरणरत दल में लगभग 14 से 15 हाथी शामिल है। इस दल में तीन बेबी एलीफेंट भी है। वन विभाग बालको नगर बेरियल के पास लोगों को ना जाने की हिदायत दे रहा है। उनका कहना है कि हाथी नजदीक में आ गए हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। कल सुबह मॉर्निंग वॉक करने गए युवकों ने हाथियों का दल देखा था। हाथियों के दल समीप आने की सूचना के बाद बालकोनगर कॉलोनी में भय का माहौल है। वन विभाग लगातार मुनादी और अलर्ट जारी कर रहा है। हाथी का लोकेशन व निगरानी टीम साथ-साथ है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This