बालको पुलिस ने थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read

बालको पुलिस ने थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा।बालको पुलिस ने थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिताम्बर बंजारे पिता धनसाय बंजारे उम्र 27 साल निवासी मुडाभांठा थाना कोसिर जिला सारंगढ को पकड़ा है। 18 जून को प्रार्थीया ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश किया था कि पिताम्बर बंजारे के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ गाली गलौच मारपीट कर अप्राकृतिक अनाचार किया है। प्रार्थीया के आवेदन पर थाना बालकोनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस.चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा (मुख्यालय) प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा लगातार आरोपी पिताम्बर बंजारे की पता तलाश की जा रही थी।पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से आरोपी को को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, प्र.आर. नरेन्द्र लहरे, आरक्षक रिर्चर्ड डेविड निराला,सुजीत कुरी का योगदान रहा।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This