कोरबा। बालकोनगर लालघाट बालको से चेकपोस्ट जाने वाले रास्ते पर बालको प्लांट से हाइटेंशन लाइन की तार गुजरी गुजरी है। सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हाईटेंशन लाइन की तार टूटकर प्लांट के दीवार पर लटकी मिली। घटना के वक्त सड़क पर आवाजाही कर रहे राहगीर की चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों ने कहा कि अगर यह तार सड़क पर गिरी रहती तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने कहा कि मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए लाइन की तार की जल्द मरम्मत कराई जाए। वहीं भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने उचित उपाय किए जाएं।
![]()




























