Saturday, February 14, 2026

बालको में गणेश चतुर्थी उत्सव, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न

Must Read

बालको में गणेश चतुर्थी उत्सव, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न

कोरबा/बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया। संयंत्र के विभिन्न जगहों पर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। वही बालको के सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर श्रीगणेश पूजन किया और सभी के लिए सुख, समृद्धि और कार्यसिद्धि की कामना की। मंत्रोच्चारण और गणपति आरती से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
देश शाम बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने जीईटी हॉस्टल में युवा कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा आराधना की। कार्यक्रम के अंत में मोदक का प्रसाद वितरण किया गया और सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर शुभकामनाएँ दीं। वही इस विशेष अवसर पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जीईटी हॉस्टल में स्टॉल लगाकर, आत्मनिर्भरता को और सशक्त किया। गणेश चतुर्थी जैसे पर्व संगठन में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, और बालको परिवार हर वर्ष इसे पूरे उत्साह के साथ मनाता है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This