Thursday, February 12, 2026

बालकोकर्मी के सूने मकान से 65 हजार रुपए की चोरी

Must Read

बालकोकर्मी के सूने मकान से 65 हजार रुपए की चोरी

कोरबा। बालकोनगर में चोरों ने बालकोकर्मी के सूने मकान में धावा बोल दिया। मकान से 65 हजार रुपए नकदी की चोरी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बालकोनगर पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना 29 अप्रैल को हुई है। हाउसिंग बोर्ड शांति नगर में दीपधर चंद्रा का मकान है। वह बालको प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता है। वह सुबह सात बजे मकान के दरवाजे में ताला लगाकर चांपा गया था। अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे जब परिवार घर पहुंचा। मकान का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के अंदर जाकर देखा। मकान में सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और अलमारी में रखे 500-500 रुपए 65 हजार रुपए नकदी नहीं थे। दीपधर ने इसकी रिपोर्ट बालकोनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This