बाला कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाएं जाएंगे आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में लाएं प्रगति: सीईओ

Must Read

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुबह जनपद पंचायत करतला में तथा दोपहर में जिला पंचायत सभागार में जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले सभी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2024-26 के अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त आवासों का 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत प्लिंथ लेवल निर्माण पूर्ण कर जियोटैगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण कार्य भी 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ ने कहा कि डीएमएफ एवं मनरेगा के अभिसरण से स्वीकृत सभी आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण ‘बाला कॉन्सेप्टÓ के आधार पर किया जाए, ताकि भवन बच्चों के सीखने के अनुकूल और आकर्षक बन सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत कोरबा खगेश निर्मलकर, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This