Friday, February 27, 2026

बिजली गिरने से पहले अलर्ट कर देगा दामिनी ऐप, आकाशीय बिजली से सुरक्षा में होगा मददगार

Must Read

बिजली गिरने से पहले अलर्ट कर देगा दामिनी ऐप, आकाशीय बिजली से सुरक्षा में होगा मददगार

कोरबा। आकाशीय बिजली गिरने के कारण जन एवं पशु हानि की घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दामिनी ऐप विकसित किया गया है। इस मोबाइल ऐप से आकाशीय बिजली गिरने की पूर्वानुमान (20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को ध्यान रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखों एवं मैदानी अमलों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है।दामिनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही मेघदूत ऐप तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा से संबधित है, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दामिनी एप आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए विकसित किया गया एक मोबाइल एप्लीकेशन है। यह उपयोगकर्ता के वर्तमान स्थान से 30 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना का पूर्वानुमान लगाता है। एप रीयल टाइम अलर्ट ऑडियो मैसेज और एसएमएस के माध्यम से भेजता है। एप में कई उपयोगी सुविधाएं दी गई हैं। यह वास्तविक समय में मौसम की जानकारी प्रदान करता है। बिजली गिरने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराता है। आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी एप में मौजूद हैं। दामिनी एप विशेष रूप से बारिश के मौसम में जान-माल की सुरक्षा में मददगार साबित हो सकता है। यह एप पहले से ही चेतावनी देकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का पर्याप्त समय प्रदान करता है। एंड्रॉइड फोन उपयोगकर्ता इस एप को गूगल प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This