Wednesday, February 11, 2026

बिना तौले कर रहे गैस सिलेंडर की डिलवरी

Must Read

बिना तौले कर रहे गैस सिलेंडर की डिलवरी

कोरबा। शहर में वजन कराकर गैस सिलेंडर की होम डिलेवरी शुरु कर दी गई है। कंपनियां अब भी बगैर वजन किए सिलेंडर की आपूर्ति कर रहे हैं। कई गैस सिलेंडर डीलरों की शिकायत इससे पहले आती रही है कि गैस की घटतौली कर सप्लाई की जा रही है। दरअसल एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस रिफलिंग करना इतना आसान है कि कई लोग घटतौली करने से बाज नहीं आते हैं। कई बार सिलेंडर की होम डिलेवरी करने वाले हॉकरों पर कालाबाजारी करते हुए कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद भी शहर में होम डिलीवरी के दौरान तौल शुरु नहीं किया गया था। होम डिलेवरी से पहले उपभोक्ता के सामने तौल कराने के बाद सिलेंडर नहीं दी जा रही है।उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए शहर में दिन भर अलग-अलग कंपनियों के सैकड़ो हॉकर्स सिलेंडर लेकर यहां-वहां घूमते नजर आते हैं। इसके बावजूद न नापतोल, खाद्य विभाग के अधिकारी सिलेंडर्स की आकस्मिक जांच करते हैं और नहीं एजेंसी या ऑइल कंपनी के सेल्स अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। नतीजतन उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचने से पहले उसमें से एक-डेढ़ किलो गैस चोरी होने की आशंका बनी रहती है। गाइड लाइन अनुसार हॉकर्स को अपने साथ तोल कांटा रखना जरूरी है। जब भी वह उपभोक्ता के पास सिलेंडर देने जाए, डिलेवरी से पहले उन्हें तोल कांटे पर सिलेंडर तोलकर उपभोक्ता को उसका वजन दिखाना अनिवार्य होता है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This