बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Must Read

बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। एक महिला अपने ही घर में फांसी पर लटकती हुई मिली। परिजनों की माने तो महिला बीमारी से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है या महिला की हत्या हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार का है।जानकारी के मुताबिक बुधवार 15 मई की शाम महिला कमलाबाई पटेल का शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों की कहना है कि घर पर पति-पत्नी थे। बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। पति किसी काम से घर के बाड़ी में था, जब घर के अंदर आया तो देखा कि बरामदे के म्यार में उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों का कहना है कि महिला 5 सालों से बीमारी से परेशान थी। उसका इलाज अलग-अलग जगह पर चल रहा था। जब से वह बीमार थी हमेशा परेशान रहा करती थी। गुमशुम और चुपचाप रहती थी और जरा-जरा सी बात पर गुस्सा हो जाया करती थी। अभी भी उसका इलाज चल रहा था। महिला ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया उन्हें भी नहीं पता। वहीं कमला बाई द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गई। इसकी सूचना तत्काल कोटवार के माध्यम से पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर फांसी को फंदे से नीचे उतरा। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच करवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This