Monday, February 16, 2026

बुधवारी बाजार में कीचड़ ही कीचड़, चलना मुश्किल

Must Read

बुधवारी बाजार में कीचड़ ही कीचड़, चलना मुश्किल

कोरबा। शहर के सबसे बड़े बुधवारी बाजार में जरा सी बारिश होते ही पांव रखना मुश्किल हो जा रहा है। कीचड़ से लथपथ बाजार में अब दोनों सब्जी बेचने और खरीदने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम द्वारा मरम्मत नहीं कराई जा रही है इससे परेशान अब व्यापारी खुद ही मरम्मत करने में जुट गए हैं। पिछले कई साल से बुधवारी बाजार के फ्लोरिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है। पसरे भी जीर्णशीर्ण स्थिति में है। बारिश के सीजन मेें बाजार के भीतर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। बुधवार के दिन बाजार में सबसे अधिक भीड़ होती है। इस दिन बाजार कीचड़ से लथपथ हो जाता है, पैदल चलने में फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार व्यापारियों ने फ्लोरिंग की मरम्मत के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन निगम द्वारा इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। व्यापारियों में इसे लेकर अब आक्रोश भी देखा जा रहा है। व्यापारी अब अपने पसरों के सामने के हिस्से की मरम्मत के लिए खुद ही जुट गए हैं।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This