Sunday, February 22, 2026

बेवा भाभी के साथ आरक्षक ने की मारपीट

Must Read

बेवा भाभी के साथ आरक्षक ने की मारपीट

कोरबा। पति के निधन के बाद बच्चों के साथ घर में रह रही भाभी से सीएएफ के आरक्षक ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्री थाना अंतर्गत श्यामनगर लाटा का है, जहां निवासरत संतोष कश्यप कवर्धा में सीएएफ का आरक्षक है। उसके भाई संजू कश्यप के निधन के बाद उसकी बेवा भाभी बैजंती कश्यप अपने चार बच्चों व सास के साथ संयुक्त घर में निवासरत है। पेशे से सरकारी स्कूल की शिक्षिका भाभी के घर में रहने से आरक्षक संतोष को एतराज है। बुधवार रात करीब 8 बजे आरक्षक संतोष नशे में घर पहुंचा। उसने भाभी को घर छोडक़र जाने कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने दर्री थाना में पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में आरोपी आरक्षक संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह बालकोनगर के रजगामार चौकी अंतर्गत कलदामार गांव में तीजराम राठिया ने भाभी केवला बाई द्वारा शादीशुदा बेटियों को घर पर रखने पर आपत्ति करते हुए गाली देते हुए डंडे से उसपर हमला कर दिया। उक्त मामले में भी आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This