Monday, February 16, 2026

बैंक में नहीं कर पाए रकम की चोरी तो कम्प्यूटर व दस्तावेज चुरा ले गए चोर

Must Read

बैंक में नहीं कर पाए रकम की चोरी तो कम्प्यूटर व दस्तावेज चुरा ले गए चोर

कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर फोरलेन के किनारे कांजीपानी में पंचायत भवन में चल रहे पंजाब एंड सिंध बैंक में दो ताला व सेंटल लॉक तोडक़र चोर अंदर पहुंचे। जहां रकम नहीं मिलने पर वे पुराना कम्प्यूटर का मॉनिटर व दस्तावेज उठाकर ले गए। पाली थाना अंतर्गत कांजीपानी गांव में फोरलेन किनारे पंचायत भवन स्थित है। जहां पंजाब एंड सिंध बैंक का संचालन हो रहा है। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात चोरों ने वहां धावा बोला। जो बैंक के चैनल गेट का ताला तोडऩे के बाद अंदर लगे शटर का ताला व सेंटर लॉक तोडक़र अंदर पहुंचे। जहां नगदी रकम उनके हाथ नहीं लगने पर उन्होंने अंदर मौजूद पुराने कम्प्यूटर के मॉनिटर व कुछ दस्तावेज की चोरी कर ली। घटना के बाद पकड़ में आने से बचने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बैंक का चैनल गेट खुला देखा तो शाखा प्रबंधक संतोष एक्का को सूचना दी। बैंक में चोरी होने की बात सुनकर शहर के एमपीनगर निवासी संतोष एक्का के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर निरीक्षण किया। नगदी रकम सुरक्षित होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। उन्होंने पाली थाना पहुचंकर चोरी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस मामले में पतासाजी में जुट गई है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This