बोलरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
कोरबा। कटघोरा क्षेत्र के लालघाट मुख्य मार्ग पर तेजरफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि घायल ग्राम कोनकोना निवासी सुनील गिरी है। सुनील के साथ ठिहाईपारा में रहने वाले बजरंग गिरी दोनों बाइक पर सवार होकर कोनकोना जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर तेजरफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा बजरंग सडक़ के दूसरी ओर गिया गया। सुनील बोलेरो के नीचे आ गया। इस कारण सुनील को अधिक चोटें आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार सडक़ हादसे हो रहे हैं।
![]()




























