Wednesday, February 18, 2026

ब्रेकिंग…….कंवर समाज ने पटवारी को दिया भवन, पटवारी ने हड़प ली, हल्का में पदस्थ होने वाले दूसरे पटवारी को बेच दिया, समाज के लोगों ने पट्टा निरस्त करने कलेक्टर से लगाई गुहार

Must Read

ब्रेकिंग…….कंवर समाज ने पटवारी को दिया भवन, पटवारी ने हड़प ली, हल्का में पदस्थ होने वाले दूसरे पटवारी को बेच दिया, समाज के लोगों ने पट्टा निरस्त करने कलेक्टर से लगाई गुहार

कोरबा। ग्राम पंचायत में पटवारी भवन नहीं था तो कंवर समाज के लोगों ने मानवता के नाते समाज का भवन पटवारी को कार्यालय संचालन के लिए दे दिया। इस जमीन पर पटवारी की नियत खराब हो गई। उसने कूट रचना कर जमीन को अपनी पत्नी के नाम पर कर लिया। गजब तो तब हो गया जब उसका तबादला हुआ तो उसने हल्का में नव पदस्थ पटवारी से इस जमीन का सौदा कर दिया। यह बड़ा बड़े ही चौकाने वाला मामला है क्योंकि समाज के लोगों ने जिस पटवारी को भवन दिया उसी भवन को पटवारी ने पत्नी के नाम का पट्टा बनाकर अपने नाम कर लिया। यह नियमत: गलत होते हुए भी दूसरे पटवारी ने जानबूझकर उसे खरीद लिया। मामले में पट्टा निरस्त करने की गुहार कंवर समाज के लोगों ने कलेक्टर से लगाई है। कलेक्टर से किए गए शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मादन, प.ह.न. 21 में खसरा नम्बर 382/1 त्र रकबा 0.040 हे. भूमि अमृता बाई पिता मुखनप्रसाद साकिन पाली के नाम पर पट्टा प्रदाय किया है, जो कुटरचित एवं अवैधानिक है। अमृता बाई ग्राम मादन की मूल निवासी नहीं है। ग्राम समुदाय बुजुर्ग सियान एवं पंचायत प्रतिनिधियों के जानकारी के अनुसार उपरोक्त जमीन में पूर्व में कंवर समाज का सामाजिक भवन कच्ची मिट्टी से बना हुआ था। जिसमें कंवर समाज के लोग सामाजिक बैठक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन करते आ रहे थे। इसी बीच अमृताबाई के पति बुधराम साहू का पटवारी ग्राम मादन के रुप में पदस्थापना हुई।उस समय गांव में पटवारी कार्यालय का आवास नहीं था। जिसके कारण उक्त कंवर सामाजिक भवन को पटवारी कार्यालय संचालन हेतु पटवारी बुधराम साहू को दिया गया था। सामाजिक भवन में रहते रहते पटवारी बुधराम साहू ने कूटरचना करके अपनी धर्मपत्नी अमृताबाई पिता भुखनप्रसाद साकिन पाली के नाम पट्टा बनवा लिया, जो पंचायत राज अधिनियम के तहत अवैधानिक है। ग्रामीणों का आराेप है कि इस बीच गांव में एक अन्य पटवारी की पदस्थापना हुई तो बुधराम साहू ने उसे यह जमीन बेच दी। खास बात तो यह है कि नियमों के जानकार पटवारी ने भी आबादी पट्टा होने के बाद भी जमीन खरीद ली। शिकायत लेकर पहुंचें लोगों ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उक्त जमीन की प्रदाय की गयी पट्टा को निरस्त किया जाए।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This