ब्रेकिंग न्यूज़…….इंदिरा भगत संभालेगी जनपद पंचायत कोरबा सीईओ का जिम्मा

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़…….इंदिरा भगत संभालेगी जनपद पंचायत कोरबा सीईओ का जिम्मा

कोरबा। नव पदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने विशेष सख्ती दिखाई है। दूरस्थ वनांचल ग्रामों का निरीक्षण करने के साथ कलेक्ट्रेट में अधिकारी कर्मचारियों के समय को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में उन्होंने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ को बदला है। उन्होंने आदेश जारी कर सरोज महिलांगे के स्थान पर श्रीमती इंदिरा भगत को जनपद पंचायत कोरबा का सीईओ नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके स्थान पर श्रीमती इंदिरा भगत सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा का कार्य दायित्व सौंपा गया है।

Loading

Latest News

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं...

More Articles Like This