Wednesday, February 25, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़……जनपद पंचायत कोरबा व पोड़ी उपरोड़ा के बदले गए सीईओ, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी दोनों जगह से हटाए गए

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़……जनपद पंचायत कोरबा व पोड़ी उपरोड़ा के बदले गए सीईओ, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी दोनों जगह से हटाए गए

कोरबा। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार चौधरी को जनपद पंचायत कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया था। कलेक्टर ने दोनों जनपद पंचायत से श्री चौधरी को हटाते हुए नए सीईओ को जिम्मेदारी दी है। जनपद पंचायत कोरबा से उन्हें भारमुक्त करते हुए उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर कोरबा सरोज महिलांगे को अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा से भी श्री चौधरी को भार मुक्त करते हुए विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा खगेश कुमार निर्मलकर को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार दिया गया है। ज्ञात रहे कि डिप्टी कलेक्टर श्री चौधरी को दोनों स्थानों का प्रभार दिए जाने से जनपद पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे थे। पोड़ी उपरोड़ा में तो जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा सीईओ को हटाने आंदोलन की चेतावनी तक दी गई थी।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This