Friday, February 13, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़……भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व राइस मिलर कारोबारी गोपाल मोदी के घर सहित छत्तीसगढ़ में रायपुर बिलासपुर सहित अन्य स्थान में ईडी ने मारा छापा,भाजपा के नेताओं में मचा हड़कंप

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़……भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व राइस मिलर कारोबारी गोपाल मोदी के घर सहित छत्तीसगढ़ में रायपुर बिलासपुर सहित अन्य स्थान में ईडी ने मारा छापा,भाजपा के नेताओं में मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ सहित जिला कोरबा में आचार संहिता में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राजनेता अपने-अपने किले को बचाने की दौड़ में लगे हुए हैं। वही इसी बीच ईडी ने सियासी पारा और गरम कर दिया है,खबर है कि कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के घर ईडी की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह दविश दी है। जहां जांच पड़ताल जारी है? गोपाल मोदी के घर पर रायपुर पासिंग की गाड़ियां खड़ी हैं। वही सुरक्षा कर्मी को भी तैनात रखा गया है,किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर वाले को भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है वही गोपाल मोदी राइस मिल के मालिक भी हैं,उनकी एक सिनेमा टॉकीज भी संचालित है,उनके भाई एक मॉल के मालिक हैं।

सूत्रों की माने तो नान घोटाले से जोड़कर मामला देखा जा रहा है

ईडी ने अब तक छत्तीसगढ़ में चर्चित कोल लेवी स्कैन, शराब घोटाला, जमीन घोटाले में जांच की है. नामचीन नेताओं और आईएएस अफसर को भी जेल तक भेजा है. लेकिन मौजूदा कार्रवाई के विषय में सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि यह कार्रवाई नान घोटाले से जुड़ी हो सकती है. सरकारी चावल में कमीशन की वसूली, छत्तीसगढ़ सरकार के पीडीएस सिस्टम में गड़बड़ी की जांच करने ईडी कोरबा आयी है. इसके कारण ही राइस मिलर अब ईडी के रडार पर हैं. इसी कड़ी में राइस मिल के मालिक व गोपाल मोदी के घर छापा मार कार्रवाई की सूचना है. हालांकि विस्तृत जानकारी ईडी द्वारा अधिकृत सूचना जारी किए जाने के बाद ही मिल सकेगी। लेकिन फिलहाल इस तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं. वही कोरबा जिले की कलेक्टर रह चुकी आईएएस रानू साहू फिलहाल ईडी की गिरफ्त में है. चर्चित कोल लेवी स्कैम की शुरुआत कोरबा जिले से ही हुई थी. सूर्यकांत तिवारी हो या कोल स्कैम के अन्य आरोपी, कहीं ना कहीं इनके तार कोरबा से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा डीएमएफ फंड की भारी भरकम राशि भी कोरबा जिले में मौजूद है. डीएमएफ घोटाले के तार भी कोरबा से जुड़े रहते हैं. कोल स्कैम डीएमएफ और जमीन संबंधित घोटाला की जांच में ईडी ने कई बार कोरबा में अलग अलग संदेहियों के घर पर दबिश दी है. ठेकेदार, राजनेता और कारोबारी के ठिकानों पर छापा मार करवाई हो चुकी है, शुक्रवार के सुबह की जा रही कार्रवाई को भी इन्हीं सब घोटालों से जोड़कर देखा जा रहा है. इसमें एक नया घोटाला, नान घोटाले का नाम भी जुड़ रहा है. सूचना है कि ईडी पास कुछ महत्वपूर्ण इनपुट है, जिसके आधार पर जांच पड़ताल जारी है।और एक कोरबा जिले में बड़े खुलासा होने की संभावना है। वही विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिले में आज ईडी ने छापा मारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी के लाँविस्टा खुशी वाटिका स्थित घर पर ईडी की टीम की दबिश दी गई है, जिसकी जांच जारी है। वहीं रायपुर के तिल्दा नेवरा में अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है। ​वही जानकारी के मुताबिक, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग समेत बिलासपुर में ईडी की रेड कार्यवाही हुई है। कोरबा में भाजपा नेता और राइस मिलर गोपाल मोदी और उसके भाई के घर पहुंचने के खबर है। बताया जा रहा है कि सुबह दो अलग-अलग गाड़ियों से राजेश अग्रवाल के ठिकाने पर ED के अधिकारी पहुंचे। इस टीम में आधा दर्जन अधिकारी शामिल है। तिल्दा नेवरा में अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर भी ईडी की दबिश की खबर है। वही राजनांदगांव जंगलपुर स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल के मालिक आशीष खंडेलवाल के ठिकानों पर भी ईडी की दबिश है। बता दें कि सब मिलकर पूरे प्रदेश में 10 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की दबिश हुई है। वहीं, कोरबा में भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। भाजपा नेता के घर लगभग दो गाड़ी में ईडी के अधिकारी पहुंचे हुए हैं और दरवाजा बंद कर जांच कर रहे हैं? अभी जांच जारी है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This