Sunday, February 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़……सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता चूड़ामणि राठौर ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का थामा दामन, मतदान से एक सप्ताह पहले डॉ महंत को लगा बड़ा झटका

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़……सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता चूड़ामणि राठौर ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का थामा दामन, मतदान से एक सप्ताह पहले डॉ महंत को लगा बड़ा झटका

कोरबा। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान को अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। पार्टियां अपने पक्ष में माहौल बनाने पूरा प्रयास कर रही है। इस बीच सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरण दास महंत को बड़ा झटका लगा है। उनके गरीबी कहे जाने वाले क्षेत्र के कद्दावर नेता चूड़ामणि राठौर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं जिससे कांग्रेस खेमे में चिंता बढ़ी हुई है। सक्ती विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिवनी के चूड़ामणि राठौर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के काफी करीबी माने जाते हैं। चूड़ामणि राठौर राठौर समाज में एक बड़ी शख्सियत और समाज में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। वही केंद्रीय राठौर समाज के तत्कालीन अध्यक्ष व कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सरपंच व जनपद सदस्य, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, और कांग्रेस पार्टी के जिला की उपाध्यक्ष थे। वही चुडा़मणी राठौर के धर्मपत्नी हरबाई राठौर पानी पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। इनके बेटे मनीष राठौर युवा कांग्रेस के सक्ति विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वही कांग्रेस के कद्दावर नेता के साथ पूर्व जनपद सदस्य राजेन्द्र साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चरण दास महंत के एक करीबी कांग्रेस नेता के तानाशाही के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है। सक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़े नुकसान होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया यह भी जा रहा है कि महंत के करीबी एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं, वह कभी भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं? चुनाव से पहले चूड़ामणि राठौर की तरह और भी कांग्रेसी नेता पार्टी को टाटा बाय-बाय कह दे तो हैरानी नहीं होगी। जिसका सीधा-सीधा खामियाजा कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This