Sunday, February 22, 2026

ब्लैकमेल कर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

ब्लैकमेल कर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। ब्लैकमेल कर महिला से रेप का मामला सामना आया है। मामला मानिकपुर चौकी का है। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले पीडि़त महिला के पति की कोविड से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने शादी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया। यहां उसकी मुलाकात सर्वमंगला दुरपा निवासी मनीष वैष्णो से हुई। जल्द ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। मनीष ने पीडि़ता को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई है, और वो लाइफ में बिल्कुल अकेला है। मनीष ने पीडि़ता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, पीडि़ता ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान दोनों की बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। पीडि़ता को थोड़े समय बाद पता चला कि मनीष के कई और लड़कियों से संबंध हैं। पीडि़ता ने उसे समझाया कि वो इस तरह उसके साथ नहीं रह पाएगी। बावजूद इसके मनीष ने दूसरी लड़कियों से अफेयर जारी रखा। परेशान होकर पीडि़ता ने मनीष को छोड़ दिया। लेकिन मनीष पीडि़ता को परेशान करता रहा। मनीष ने पीडि़ता को धमकाया कि अगर वो वापस नहीं आई तो उसके अश्लील वीडियो वायरल देगा। ब्लैकमेल कर कई बार वो पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर महिला ने इस बारे में मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This