भदरापारा में दो पक्षों में हुई मारपीट

Must Read

भदरापारा में दो पक्षों में हुई मारपीट

कोरबा। बालकोनगर भदरापारा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। घटना में दोनों पक्ष के सदस्यों को चोटें आई है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चेकपोस्ट भरदरापारा में रहने वाली ज्योति सिदार ने रामानुज चौहान और राहुल चौहान पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी रात को घर के पास आए और देवर विष्णु के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज किया और दिवाल में धक्का दे दिया। घटना में उसे चोंटे आई है। इसी तरह पुराना सोसायटी भदरापारा में रहने वाले रामानुज चौहान का आरोप है कि विष्णु ने उसकी और उसके पिता लक्ष्मण चौहान से मारपीट किया है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This