Thursday, February 19, 2026

भदरापारा में मिली युवक की लाश

Must Read

भदरापारा में मिली युवक की लाश

कोरबा। पसान थाना के कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत चिरमिरी मार्ग पर स्थित ग्राम भदरापारा दिवाला के आसपास सोमवार की शाम को एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात उक्त शव का परीक्षण कर शिनाख्त कराई गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम देव प्रकाश पिता बनवारी लाल पोर्ते उम्र 30 वर्ष है,जो ग्राम पंचायत जलके का निवासी था। वह घटना स्थल पर किस स्थिति में आया था और उसकी मौत कैसे हुई, यह पुलिस की जांच का विषय है। मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। सूचना दिए जाने पर परिजन रोते-बिलखते कोरबी पहुंचे। पुलिस व परिजनों को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This