Friday, February 13, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक, मोदी मित्र बनाने पर हुई चर्चा

Must Read

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक, मोदी मित्र बनाने पर हुई चर्चा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय टीपी नगर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंघाई के मुख्य आतिथ्य में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला इकाई में नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। सभी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री की सूची प्रभारी को दिया गया। मोदी मित्र बनाना, मोदी सरकार द्वारा लाभान्वित हितग्राही का स्नेह संवाद एवं अल्पसंख्यकों के बीच मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने सहित राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताज सिद्दीकी, जिला महामंत्री यासीन खान, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, जिला उपाध्यक्ष सैयद रियाज फिरोज, जिला उपाध्यक्ष सैदर खान, जिला मंत्री अमित मिंज, जिला मंत्री हरवंश सिंह पनेसर, जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद नसीम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी करीम अशरफ, जिला सोशल सह मीडिया प्रभारी शाहिना परवीन, कोरबा मंडल महामंत्री असलम खान, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष सिम्मी भामरा, मंडल महामंत्री नीलम, बालको मंडल अध्यक्ष राजु खान, दर्री मंडल अध्यक्ष एस गांधी, मंडल महामंत्री मो.खुर्शीद आलम, बांकी मोगरा मंडल अध्यक्ष इनायत तुल्लाह, कटघोरा मंडल महामंत्री वसीम अकरम खान, करतला मंडल अध्यक्ष नईम खान, मंडल महामंत्री फिरोज खान, कुदुमुरा मंडल महामंत्री सलमान खान, उरगा मंडल अध्यक्ष कासिम मेमन, सुरेश, नदीम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This