Thursday, February 19, 2026

भाजपा की रणनीतिक बैठक में महापौर व 67 पार्षद प्रत्याशियों की जीत का संकल्प, दीनदयाल भवन में आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

Must Read

भाजपा की रणनीतिक बैठक में महापौर व 67 पार्षद प्रत्याशियों की जीत का संकल्प, दीनदयाल भवन में आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

कोरबा। नगर निगम चुनाव के संचालन और भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर प्रत्याशी संजू देवी सिंह राजपूत एवं सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के साथ दीनदयाल भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और चुनाव संचालन की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, निकाय चुनाव प्रभारी रजनीश कुमार सिंह, भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री विकास रंजन महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह,भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा नेता आरिफ खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, भाजपा महिला नेत्री ऋतु चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक में कई बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। महापौर एवं 67 पार्षद प्रत्याशियों की जीत के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। मतदाताओं तक भाजपा की विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया। डोर-टू-डोर अभियान, सोशल मीडिया प्रचार और बूथ प्रबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया और आगामी निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी संजू देवी सिंह राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों की जीत का संकल्प लिया।कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा की संगठन शक्ति और जनता के समर्थन से नगर निगम में जीत सुनिश्चित होगी।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This