भाजपा ने नामांकन रैली निकाल दिखाई ताकत, रथ में सवार होकर निकले, किया शक्ति प्रदर्शन
कोरबा। कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी नामांकन रैली के बहाने अपनी ताकत दिखाई है। शुक्रवार को नामांकन रैली निकालकर विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष तौर पर शामिल हुए। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सड़क पर प्रत्याशियों का रथ चल रहा था और उसके आगे और पीछे समर्थक नारेबाजी कर करते जा रहे थे। भाजपा के रामपुर प्रत्याशी ननकीराम कंवर, कोरबा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, कटघोरा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल और पालीतानाखार से रामदयाल उईके ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए। हालांकि ननकीराम कंवर, प्रेमचंद पटेल और लखनलाल देवांगन पूर्व में ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं, जिन्होंने दूसरा सेट भी जमा किया है।
![]()

