Monday, March 2, 2026

भाजपा ने शेष 5 मंडलों के जिलाध्यक्ष किए घोषित

Must Read

भाजपा ने शेष 5 मंडलों के जिलाध्यक्ष किए घोषित

कोरबा। जिले के शेष पांच मंडलों में अध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर नियुक्ति कर दी गई हैं। इसके साथ ही जिले के सभी 24 मंडलों में नियुक्ति पूर्ण हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से शेष बचे हुए मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की है।दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, मण्डल महामंत्री अजय अग्रवाल होंगे। इसी तरह क्रमश: जवाली में श्रवण तंवर व महेन्द्र यादव, सिरमिना में सोहन कोर्राम व राकेश जायसवाल, पाली में चन्द्रशेखर पटेल व कामता जायसवाल, पोड़ी-उपरोड़ा में चर्तुभुवन नायक व रामकुमार यादव मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इन्हें बधाईयां मिल रहीं हैं।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This