Monday, February 16, 2026

भाजपा नेताओं ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Must Read

भाजपा नेताओं ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

कोरबा। कुसमुंडा थाना से इमलीछापर चौक तक के सडक़ की बदहाल स्थिति को देखते हुए भाजपा पार्षद और नेताओं ने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निर्माण की बात कही है। अन्यथा निर्माण कार्य नहीं होने की दिशा में 15 दिवस बाद हड़ताल की चेतावनी दी है। भाजयुमो के लेटर हेड में सौंपे गए ज्ञापन में उपरोक्त बात बांकी नगर पालिका निगम अंतर्गत वार्ड 24 पार्षद राजकुमार कंवर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विकेश झा, राकेश पटेल, रितेश सिंह, रामेश्वर सोनी, राजेश पटेल, कन्हैया यादव, सुखदीप सिंह, सुनीता पाटले, हेमा शर्मा, अभिलाष यादव ने कही है। पत्र में कहा गया है कि कुसमुंडा थाना चौक से इमली छापर सडक़ मार्ग लगभग सात वर्षों से अपने पूर्ण निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। साथ में समस्त कुसमुंडा निवासी सहित इस सडक़ का उपयोग कर रहे राहगीर सब अनेकों समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आए दिन हो रहे सडक़ जाम का एक मुख्य कारण खराब सडक़ भी है। जाम में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को भी फसना पड़ जाता है। भुट्टा चौक में सडक़ से बहुत सारा रॉड निकला हुआ है। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। आगामी मानसून को देखते हुए 15 दिवस के अंदर सडक़ निर्माण एवं पानी निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं किया जाता है तो 16 वें दिन 5 जुलाई को कुसमुण्डावासी हड़ताल करने के लिए बाध्य रहेंगे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This