Saturday, February 14, 2026

भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर दर्ज किया जाए एफआईआर, विधायक फूलसिंह राठिया ने एसपी को लिखा पत्र

Must Read

भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर दर्ज किया जाए एफआईआर, विधायक फूलसिंह राठिया ने एसपी को लिखा पत्र

कोरबा। आदिवासी किसान बलवान सिंह कंवर के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अभद्रता एवं मारपीट के मामले में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि कोरबा जिला एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। जिसमें आदिवासी किसान के साथ भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अपने साथियों के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में अभद्र व्यवहार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर बर्बरता किया गया। जिसका विडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है। मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है कि घटना थाना परिसर में हुआ है। श्री राठिया का कहना है कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदिवासी किसान के साथ इस तरह की घटना से मैं आहत महसूस कर रहा हूं। मैं भी एक आदिवासी विधायक हूं। मुझे इस घटना से बहुत पीड़ा पहुंची है। पूर्व में भी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विधानसभा सदन में कोरबा जिला पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। जो आज साबित होता है, कि भाजपा नेताओं को विष्णु देव साय सरकार एवं जिला प्रशासन से विशेष अधिकार प्राप्त है। जिससे लगता है कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत को न शासन का डर है और न ही प्रशासन का। भाजपा नेत्री ज्योति महंत के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जाए।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This