Tuesday, February 17, 2026

भाजपा पार्षदों ने घोटालों की निकाली बारात

Must Read

भाजपा पार्षदों ने घोटालों की निकाली बारात

कोरबा। सोमवार को नगर पालिक निगम के सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। महापौर पर घोटालों का आरोप लगाते हुए कथित घोटालों की बारात निकाली। इस दौरान भाजपायी सिर पर पगड़ी व अलग-अलग घोटालों को सामने लटकाया था।
सर्द मौसम में नगर निगम की सियासी गर्मी देखने को मिली। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित तमाम भाजपा पार्षदों ने महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षदों ने महापौर पर कथित घोटालों पर आरोप लगाते हुए विरोध जताया। भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ जमकर नारे लगाए। नारे लिखी शर्ट पहनकर ढोल नगाड़ों के साथ बारात की शक्ल में साकेत भवन से नव निर्मित सभागृह तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने महापौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि साल में केवल एक बार सामान्य सभा आयोजित करना नगर निगम प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं सफाई, पानी, सडक़ मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सामान्य सभा को केवल औपचारिकता करार देते हुए इसे जनता के मुद्दों पर चर्चा का उपयुक्त मंच बनाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन को जनता की आवाज बताया। उनका कहना है कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम में पारदर्शिता की कमी है और जनता के टैक्स का दुरूपयोग हो रहा है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This