कोरबा। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के सभी मोर्चों का गठन किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की प्रमुख ईकाई होती है। कोरबा जिले के भाजपा ने अपने सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी तारतम्य में भाजपा युवा मोर्चा की भी कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें रामपुर विधानसभा से बेहद सक्रिय एवं चर्चित युवा कार्यकर्ता धनंजय चौहान को ज़िला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। निवर्तमान में वे कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष का दायित्व भी निर्वहन कर चुके हैं। अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं को मज़बूत करने का कार्य किया, प्रत्येक छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर ज़िला एवं प्रदेश में विशेष स्थान प्राप्त करने हेतु हमेशा प्रेरित किया। क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं के लिए भी उन्होंने संघर्ष करते हुए काम किया।। कांग्रेस शासन में विपक्ष की भूमिका में रामपुर में सबसे अग्रणी युवा कार्यकर्ताओं में से एक धनंजय चौहान ने प्रदेश व ज़िला के बड़े-बड़े आंदोलनों में अपनी महती भूमिका निभाई।। पार्टी के प्रति समर्पित भावना और अपने कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाले धनंजय चौहान को भाजपा युवा मोर्चा में ज़िला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इससे रामपुर क्षेत्र के युवाओं में ख़ुशी और हर्ष का माहौल है।
![]()

