Tuesday, February 24, 2026

भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही लगने लगा जाम

Must Read

भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही लगने लगा जाम

कोरबा। जाम ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मिनटों का सफर तय करने घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है। सर्वमंगला चौक से तरदा की ओर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सर्वमंगला पुल के नीचे भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे शुकव्रार की सुबह लगभग 11 बजे मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम में दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहन चालक फंसे रहे। काफी देर तक इंतजार के बाद आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद लोग अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ सके। गौरतलब है कि भारी वाहनों के दबाव की वजह से मार्ग की सडक़ अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इससे सर्वमंगला मंदिर के पीछे वैकल्पिक मार्ग पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This