Wednesday, February 18, 2026

भिलाई बाजार उपतहसील में तहसीलदार बैठ रहे केवल एक दिन, राजस्व संबंधी प्रकरण हो रहे पेंडिंग

Must Read

भिलाई बाजार उपतहसील में तहसीलदार बैठ रहे केवल एक दिन, राजस्व संबंधी प्रकरण हो रहे पेंडिंग

कोरबा। भिलाईबाजार उपतहसील कार्यालय में तहसीलदार के कार्यालयीन दिवस को बढ़ाने की मांग की गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत गंगदेई सरपंच, सरपंच संघ कटघोरा अध्यक्ष, वार्ड पंच व समाज सेवी प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग उप तहसील कार्यालय पूरी हुई थी। जिसका उद्घाटन 4 अक्टूबर 2023 को हुआ था। वर्तमान समय में तहसीलदार केवल सप्ताह में एक दिन बुधवार को ही कार्यालय में अपनी सेवाएं देते हैं। क्षेत्र एसईसीएल अधिग्रहित एरिया के अंतर्गत आता है। इस वजह से ग्राम पंचायत में किसी न किसी रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण की अधिकता है। सीमांकन, बंटाकन, फौती प्रकरण के साथ-साथ जाति, आमदनी, निवास प्रमाण पत्र के प्रकरणों की संख्या भी काफी अधिक है। जिसके निराकरण के लिए अधिकारी को कम से कम तीन दिन बैठने की आवश्यकता है। जिससे राजस्व संबंधी प्रकरण के निपटारे में गति आएगी। उनका कहना है कि तहसीलदार का कार्यालयीन दिवस एक की बजाए तीन दिन करने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This