भीषण गर्मी में बार बार कट रही बिजली
कोरबा। वैसे तो कोरबा ऊर्जा नगरी है। इसके बाद भी नागरिक बिजली के आंख मिचोली से खासे परेशान है। नगर में आए दिन कुछ ना कुछ कारण से बिजली सप्लाई में परेशानी देखी जा रही है, वही नागरिक हर रात को किसी भी टाइम बिजली चले जाने से परेशान है। एक तो गर्मी की मार ऊपर से बिजली गुल होने की नगरवासी खासे आक्रोशित हैं।इस संबंध में नगरवासी सोशल मीडिया पर जमकर गुस्से का इजहार कर रहे हैं। हालांकि लोगों को विभाग के कर्मचारियों से कोई शिकायत नहीं है। कर्मचारी तो दिन-रात एक कर अपना काम कर रहे हैं, परंतु इस बात को लेकर संशय है कि आखिर में इतनी ज्यादा लाइट गुल क्यों हो रही है। इस बारे में ना तो जवाबदार अधिकारी नागरिकों को समझ पा रहे हैं और ना ही आम नागरिकों को यह कहीं से पता चल पा रहा है कि इसका मुख्य कारण क्या है। नगर में आए दिन कहीं भी तार टूट जा रहे हैं या फिर कुछ और परेशानी करंट सप्लाई में आ रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है, जिसके कारण बार-बार बिजली गुल होने का समस्या आ रही है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इन सब परेशानियों में कुछ कमी आएगी। कर्मचारी इस कार्य के लिए जोर-शोर से लगे हुए हैं और जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।
![]()




























