Monday, February 16, 2026

भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर निगम के ठेकेदारों ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

Must Read

भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर निगम के ठेकेदारों ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। शनिवार को कोरबा प्रवास पर आये उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव से विभिन्न मदों में राशि उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ठेकेदार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष, कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन नगर पालिक निगम एवं सचिव, जिला छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ असलम खान ने सौंपे ज्ञापन में मंत्री श्री साव को अवगत कराया है कि पिछले 5 वर्षों से नगर निगम कोरबा में समस्यों का अंबार लगा हुआ है। ठेकेदारों ने बताया कि राज्य शासन से राशि उपलब्ध नहीं हुआ है। अधोसंरचना मद, पार्षद निधि, एल्डरमैन निधि, मुख्यमंत्री घोषणा, निगम मद, स्वच्छता मद,के साथ-साथ गुम हुई फाइलों का निराकरण होने के बावजूद उनका भुगतान नहीं करने से बड़ी समस्या ठेकेदारों के समक्ष उत्पन्न हो रही है। इन सभी मदों में ठेकेदारों का भुगतान वर्षों से लंबित है, जिससे ठेकेदारों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पुराने पूर्ण हो चुके कार्यों का पूर्ण भुगतान ना किए जाने के बावजूद नए कार्यों को तुरंत पूरा करने का अधिकारियों द्वारा अत्यधिक दबाव बनाया जाता है। एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य सरकार से इन मदों की राशि उपलब्ध कराने की पहल करें।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This