Tuesday, February 17, 2026

भूमि आंबटन करने पर जैन समाज ने किया राजस्व मंत्री का अभिवादन

Must Read

भूमि आंबटन करने पर जैन समाज ने किया राजस्व मंत्री का अभिवादन

कोरबा। जैन समाज एवं जैन मिलन समिति को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा भूमि आंबटन एवं किये जाने पर राजस्व मंत्री का आभार एवं अभिवादन किया। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष जे.के. जैन ने कहा कि जैन मंदिर परिसर स्थित 3 एकड़ जमीन का आंबटित किये जाने के लिए लगभग 20 वर्षो से समाज के द्वारा प्रयास किया जा रहा था। मंत्री जी ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कम समय में ही भूमि का आबंटन करवा दिया। वही राजस्व मंत्री एवं शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हर समाज का भवन बनाना और उनकी सामाजिक जरूरतों को पूरा करना है। इसके लिए हमारी प्रतिबद्धता है। प्रदेश सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखती है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है जिसमें जैन समाज की सहभागीदारी बनी हुई है। उम्मीद है आगे भी जैन समाज का सहयोग मिलेगा। पूर्व की तरह शहर विकास एवं कांग्रेस को विजयी बनाने में जैन समाज की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम को जैन समाज की सचिव नेमीचंद जैन ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में एक सामाजिक भवन के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिये श्री अग्रवाल ने 25 लाख रूपये की राशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी है। यह जैन समाज के लिए गौरव का विषय है और इससे हमारी जरूरतों का पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री का सहयोग लगातार मिलता रहा है। विधायक रहने के दौरान भी लगातार मदद की गई है अब तो एक बहुत बड़ा कार्य भूमि आंबटन के साथ हो गया है और सारी समस्या का लगभग निदान हो रहा है। इस मौके पर समाज के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व अध्यक्ष सुधीर जैन, सांस्कृतिक सचिव मनीष जैन, पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन टोनी, सहसचिव दिपांशु जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त समस्त जानकारी कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This