भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्र पहुंच रहे है हाथी
कोरबा। जंगल में हाथियों के लिए भरपूर आहार की कमी साफ तौर पर सामने आ रही है। तलाश में एक रेंज से दूसरे रेंज हाथियों का झुंड लगातार मूवमेंट करते हुए रहवासी क्षेत्र तक पहुंच रहा है। लेमरू एलीफेंट रिजर्व के तहत क्षेत्र में सबसे बड़ा चारागाह बनाने की योजना तैयार की गई है। वर्तमान में हाथियों का भोजन विशेष तौर पर सिर्फ धान ही रहा है। जहां भी हाथी विचरण कर रहे हैं वहां लगातार फसल बर्बाद हो रही है। फसल खेत में और बाद में घरों में रखे अनाज को खाने हाथी पहुंच रहे हैं। इसी वजह से हाथियों और मानव के बीच द्वंद बढ़ रहा है। पूरे रुट में हाथियों के आहार की व्यवस्था करनी थी। जिससे वह जंगल के बाहर किसानों के खेतों की तरफ नहीं जाएंगे।
![]()

