Friday, February 6, 2026

मंगलसूत्र चुराते चोर गिरोह की महिला सदस्य पकड़ाई, भीड़ ने खातिरदारी कर किया पुलिस के हवाले

Must Read

मंगलसूत्र चुराते चोर गिरोह की महिला सदस्य पकड़ाई, भीड़ ने खातिरदारी कर किया पुलिस के हवाले

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर गायत्री मंदिर प्रांगण में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया था। बीते एक जनवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ इस आयोजन की शुरुवात की गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख कर कॉलोनी क्षेत्र की परिक्रमा की थी। जिसके बाद पुन: गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। आयोजन में प्रदेश भरे से गायत्री परिवार के लोग एकत्र हुए। इसी भीड़ का फायदा उठा कर कुछ चोर गिरोह की महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के शुरुवात के दिन से ही कई महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी होने लगे थे। कार्यक्रम के समापन तक लगभग दर्जन भर महिलाओं के गले के सोने के आभूषण जैसे कि मंगल सूत्र इत्यादि चोरी कर लिए गए थे। छोटे छोटे आभूषण होने की वजह से किसी ने थाने में चोरी की सूचना नहीं दी। इसी बीच शनिवार को कार्यक्रम के समापन के अंतिम दिन खाना खाते वक्त एक महिला द्वारा दूसरी महिला के गले से सोने के मंगलसूत्र चोरी की जा रही थी। जिसे महिला द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पहले से महिलाओं ने जमकर उसकी खातिरदारी की उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त महिला को मंगल सूत्र के साथ थाने लाया गया, जहां पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर महिला कोरबा के दादर क्षेत्र की रहने वाली है। वह किसी बड़े गिरोह की सदस्या है जो काफी दिनों से इस तरह के भीड़ भाड़ वाले आयोजनों में घुस कर चोरी करने का कार्य करती थी। आरोपी महिला के पकड़े जाने के बाद कई महिलाओं ने थाने आकर अपने आभूषणों के चोरी की सूचना दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले पर सूक्ष्मता के साथ जांच की जा रही है। जिसके बाद और सदस्यों के गिरफ्तारी की संभावना है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This