मंत्री के प्रतिनिधि से मारपीट, वीडियो वायरल

Must Read

मंत्री के प्रतिनिधि से मारपीट, वीडियो वायरल

 

कोरबा। जिले में दबंगई का मामला सामने आया है। उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे जनप्रतिनिधियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला जिले के दादर गांव का है, जहां मंत्री के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ सरेआम मारपीट की गई। यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई, और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सूत्रों के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। दादर गांव में विवाद के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि वहां मौजूद दबंगों ने मंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। विवाद के दौरान एक दबंग ने गाली-गलौच करते हुए राजेंद्र पटेल को सरेआम झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। एक महिला ने भी लकड़ी से उन पर हमला किया। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पीडि़त का कहना है कि जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है, मगर उस पर जबरिया कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This