Saturday, February 14, 2026

मंदिर का ताला तोड़कर 3 दानपेटी की चोरी

Must Read

मंदिर का ताला तोड़कर 3 दानपेटी की चोरी

कोरबा। चोरों ने एनटीपीसी कॉलोनी के मेनगेट पर स्थित मंदिर का ताला तोड़ दिया। मंदिर से तीन पेटी चोरी कर ले गए। पुजारी की सूचना पर पुलिस ने चोरों पर केस दर्ज किया है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि एनटीपीसी मेेनगेट पर दक्षिणमुखी शिव हनुमान मंदिर स्थित है। रात लगभग 9.30 बजे पूजा पाठ के बाद मंदिर में ताला लगाकर पुजारी राजाराम पांडे घर चले गए। अगले दिन सुबह मंदिर पहुंचे। गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। मंदिर से तीन पेटी चोरी कर चोर ले गए थे। पुजारी ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। मंदिर समिति को अवगत कराया गया। आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। कोई सूचना नहीं मिलने पर दर्री थाना को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। चोरों का गिरोह धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। पिछले दिनों चोरों ने नगर पंचायत छुरी के पास स्थित एक मंदिर का ताला तोड़ दिया है। दान पेटी को उठाकर ले गए थे। मंदिर से अन्य सामान भी चोरी कर ले गए थे। इस मामले की जांच कटघोरा पुलिस कर रही है। कई माह गुजर गए हैं। मगर चोरों का गिरोह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। कोरबा शहर के मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This