मकान में घुसा सांप, परिवार के लोगों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र के रेस्क्यू के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

Must Read

मकान में घुसा सांप, परिवार के लोगों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र के रेस्क्यू के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

कोरबा। खरमोरा के शांति विहार के एक मकान में सांप घुस आया। परिवार वालों ने सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आरसीआरएस के सदस्य सर्प मित्र उमेश यादव को दी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करके जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बताया की इंग्लिश में इसे कॉमन करैत के नाम से जाना जाता है, इसमें न्यूरोटॉक्सिक नाम का ज़हर पाया जाता हैं।यह सर्प बहुत ही खतरनाक होता है। सांप अक्सर रात के समय में निकलकता हैं और बिस्तर पर चढक़र सोए हुए लोगों को काट लेता है। इसके दांत इतने छोटे होते हैं कि जब यह काटता है तो किसी को पता भी नहीं चल पाता। देश में हर साल हजारों लोगों की मौत इसी सांप के काटने से होती हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी जरुर रखें। घर की सफाई रखें रात में मच्छरदानी लगाकर सोए।जब भी सांप काटे तो कृप्या झाड़ फूंक के चक्कर में बिलकुल न पड़े समय से उपचार के लिए अपने नज़दीकी अस्पताल जाएं। सांप दिखने पर उन्हें मारे नहीं बल्कि सर्प मित्र से संपर्क करें। वे उन्हें सुरक्षित पडक़र जंगलों में छोड़ेंगे।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This