Thursday, February 26, 2026

मछली पकडऩे गया ग्रामीण डूबा, दो दिन बाद मिला शव

Must Read

मछली पकडऩे गया ग्रामीण डूबा, दो दिन बाद मिला शव

कोरबा। जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र में मदनपुर गांव के 42 वर्षीय रामकुमार मरकाम की मोनासी नदी में डूबने से मौत हो गई। 15 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे रामकुमार मछली पकडऩे के लिए नाव से नदी में गए थे। नदी के बीच पहुंचने पर अचानक जल स्तर बढ़ गया। धीरे-धीरे नाव में पानी भरने लगा। नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। रामकुमार तैरकर बाहर नहीं निकल पाए और नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने यह देखा और स्थानीय लोगों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत मोरगा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से दो दिनों तक नदी में खोजबीन की। आखिरकार रामकुमार का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के परिवार में पत्नी, बच्चे और माता-पिता हैं।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This