कोरबा। रजगामार क्षेत्र के एक गांव से मजदूर का अपहरण कर यूपी से फिरौती मांगने के आरोपी को पकड़ा गया है। मामले में पुलिस ने प्रयागराज से अपहृत को छुड़ाया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है। चाकामार गांव निवासी विनोद सिंह कंवर (32) के घर गुरुवार को कुछ लोग स्कॉर्पियो पर पहुंचे। वे विनोद सिंह को अपने साथ लेकर गए। बाद में परिजनों को मोबाइल से उसे यूपी के देवरिया भट्टा ले जाने और जान से मारने की धमकी देकर सवा 3 लाख की मांग की। अगले दिन अपहृत विनोद की पत्नी सजनी कंवर ने रजगामार चौकी में सूचना दी। जांच में आरोपियों के यूपी के ईंट भ_े से जुड़े होने का पता चला। बालकोनगर थाना के एएसआई इमरान खान के नेतृत्व में टीम यूपी रवाना की गई। टीम ने मुखबिर के जरिए जानकारी जुटाकर यूपी से अपहृत को छुड़ाया। प्रयागराज से आरोपी ब्रजेश यादव (30) को पकडक़र स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर लाया गया।मुख्य आरोपी रायबरेली का ईंट भट्टा संचालक ज्ञानचंद श्रीवास्तव है, जो अपने साथी अमित सिंह और ब्रजेश यादव समेत अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो में कोरबा पहुंच पहुंचा था और विनोद को अपने साथ ले गया था। परिजनों के मुताबिक उक्त लोग ईंट-भट्टा में काम करने के नाम से पहुंचने के बाद विनोद का पैसा लेकर भाग जाने की बात कहते हुए उसकी सलामती के लिए सवा 3 लाख देने की मांग की थी। रकम नहीं देने पर मारकर फेंक देने की धमकी दे रहे थे।
![]()

