Wednesday, February 11, 2026

मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, होली रहेगी फीकी

Must Read

मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, होली रहेगी फीकी

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत कसनिया डिपो में कार्यरत मजदूरों को लगभग 6 से 8 माह का मजदूरी नहीं मिला है। ऐसे में मजदूरों की होली फीकी रह जाएगी। इससे मजदूरों के लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूली की फीस सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वनमंडल कटघोरा के अंतर्गत कसनिया डिपो में विभिन्न कार्यों के लिए दैनिक वेतन पर मजदूरों की नियुक्ति की गई है। मजदूरों को विगत 6 से 8 माह का मजदूरी नहीं मिला है। मजदूरों का कहना है कि मजदूरी का भुगतान नहीं होने से कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। घर में राशन भी उधार से आ रही है। अब राशन दुकान संचालकों ने पुराने राशन का रुपए का भुगतान करने की बात कह रहे हैं। इधर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। नजदीक ही होली पर्व है। लेकिन मजदूरों के पास रुपए नहीं होने से इस बार उनकी होली फीकी रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पसान, चैतमा, एतमानगर, जटगा, केदई, पाली, कटघोरा के मजदूरों को 6 से 8 माह का मजदूरी भुगतान नहीं हो सका है। मजदूरों ने होली से पूर्व वेतन भुगतान की मांग की है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This