Saturday, February 21, 2026

मड़वारानी मंदिर में महाष्टमी पर हुई विशेष पूजा

Must Read

मड़वारानी मंदिर में महाष्टमी पर हुई विशेष पूजा

कोरबा। मां मड़वारानी पहाड़ ऊपर नवरात्रि पर्व की अष्टमी तिथि पर लाखों दर्शनार्थियों ने मत्था टेक दर्शन किया। पूरा पहाड़ मां मड़वारानी की जयकारा से गूंज रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
मां मड़वारानी पहाड़ ऊपर नवरात्रि पर्व की गुरूवार को अष्टमी तिथि मनाई गई। सुबह से मंदिर में लंबी लाइन लगी हुई थी। हजारों दर्शनार्थियों ने मां मड़वारानी पहाड़ ऊपर पहुँच कर मां मड़वारानी के दर्शन कर मत्था टेका एवं मन्नत मांगी। कल्मी पेड झीका महोरा समिति एवं बैगाओ ने अष्टमी हवन पूजन किया तथा हल्दी चन्दन का छिडकाव कर सभी को हल्दी लगाई गई। सप्तमी तिथि मां मड़वारानी में विशेष महत्व रखता है। जहाँ डेढ लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने सुबह से पूरे रात्रि भर दर्शन किया। अर्द्ध रात्रि में भोग परवाना लगाया गया, जहाँ माता अलौकिक रूप को देखने बडी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही तथा रात्रि जागरण में हजारों लोगों ने भाग लिया।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This