मतदान को लेकर आमजन को किया गया जागरूक

Must Read

मतदान को लेकर आमजन को किया गया जागरूक

कोरबा। जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्यारे लाल आदिले के दिशा निर्देश में नोडल अधिकारी स्वीप प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा गोद ग्राम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मतदान करने की अपील की गई। जो भी युवा युवती 18 वर्ष के हैं उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने को कहा गया। नोडल अधिकारी द्वारा महाविद्यालय के नवीन छात्र छात्राओं को मतदान की जानकारी देते हुए कहा गया कि हम सभी को मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए व अपने आस पास के लोगो को जागरुक करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर ताहिरा बेगम, प्रो चंद्रशेखर रात्रे, अजय पैकरा, सुनील जायसवाल स्वयं सेवक अजय अहिर, दीप्ति कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This