महामहिम राज्यपाल का प्रवास 11 एवं 12 जुलाई को कोरबा

Must Read

महामहिम राज्यपाल का प्रवास 11 एवं 12 जुलाई को कोरबा

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका 11 एवं 12 जुलाई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल रमेन डेका 11 जुलाई को शाम 4.00 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। वही महामहिम राज्यपाल श्री डेका 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। वही दोपहर 11.50 बजे कलेक्टर आफिस से एनटीपीसी कावेरी भवन के लिए प्रस्थान कर लंच करेंगे। दोपहर 1 बजे पोड़ी उपरोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में दोपहर 1.30 बजे एक पेड़ मां के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। वही यहां से अपरान्ह 3 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This