महिला और ग्रामीण पर हमला, अपराध दर्ज
कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम छिरहुट में परछी में सो रहे एक ग्रामीण की आरोपी ने डंडे से पिटाई कर दी। घटना में गणेशराम कंवर के सिर पर चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त ने आरोपी का नाम धोबी राम मंझवार बताया है। ग्रामीण का कहना है कि वह खाना खाने के बाद रात लगभग नौ बजे घर के परछी में सो रहा था। लगभग रात साढ़े 11 बजे धोबी राम आया और परछी में सोने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इसके बाद पास में रखे डंडे से ग्रामीण के सिर पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी केखिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। इसी तरह ग्राम छिरहुट में ही रहने वाली ईतवारी मंझवार पर भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। घटना रात लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईतवारी के सिर से खून निकलता हुआ देखकर परिजनों ने डॉयल 112 को कॉल किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
![]()

