Tuesday, February 17, 2026

महिला भू-विस्थापित को उठा ले गए अधिकारी

Must Read

महिला भू-विस्थापित को उठा ले गए अधिकारी

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित ग्राम बरकुटा की महिला भू-विस्थापित ने प्रोजेक्ट महाप्रबंधक राजीव सिंह पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़ता मीना बाई पिता स्व. धजा राम ग्राम बरकुटा ने बताया कि वर्ष 1993-94 में गांव का अर्जन होने से उसके पिता की जमीन अधिग्रहण की गई लेकिन उसके एवज में रोजगार एवं उचित पुनर्वास आज तक नहीं मिला है। 6 एकड़ पैतृक कृषि भूमि के एवज में नौकरी की मांग करते हुए मीना बाई खदान में धरने पर जाकर बैठ गई यहां तमतमाते हुए पहुंचे प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सिंह ने मीना बाई का हाथ खींचते हुए बलपूर्वक अपनी गाड़ी में पुरूष सुरक्षा गार्ड की मदद से खींचकर बिठाया। कुसमुंडा थाना ले जाकर छोड़ दिया और वहां दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिठाकर रखा गया। पीडि़ता ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This