Sunday, February 8, 2026

मां की मौत के सदमे में पुत्र ने की आत्महत्या

Must Read

कोरबा। बीमारी से मां की मौत के बाद सदमे में कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर अकेले और गुमसुम रहने वाले बेटे ने चूहामार दवाई खाकर खुदकुशी कर ली। हरदीबाजार थाना अंतर्गत मोहरियामुड़ा गांव निवासी गनपत लाल मनहर की पत्नी सिया बाई (49) लंबे समय से बीमार चल रही थी। इलाज के दौरान 4 माह पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से उसका पुत्र विक्रम कुमार (19) सदमे में था। मां के वियोग में वह परेशान चल रहा था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, लेकिन मां के गुजरने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर में अकेले रहने लगा था। वह गुमसुम रहता था और किसी से बात नहीं करता था। शुक्रवार सुबह उसने घर पर चूहामार दवाई खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतक विक्रम के पिता गनपत के मुताबिक वह उनका इकलौता पुत्र था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। है। पत्नी के निधन के बाद पुत्र ही उसके साथ रहता था और जीने का सहारा था। गनपत के अनुसार पत्नी के बाद अब पुत्र के नहीं रहने से उसे दोहरा दुख है।

Loading

Latest News

अंतिम तिमाही में उत्पादन व डिस्पैच को गति देने पर जोर, एसईसीएल सीएमडी एक्शन मोड में, मेगाप्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

कोरबा। अंतिम तिमाही में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने के उद्देश्य से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन कोरबा स्थित कंपनी...

More Articles Like This