Sunday, February 22, 2026

मां से मिलने आए इंजीनियर की पुत्र ने की हत्या, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

मां से मिलने आए इंजीनियर की पुत्र ने की हत्या, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। एक इंजीनियर की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में निजी स्कूल की प्रिंसिपल के बेटे को गिरफ्तार किया है। इंजीनियर उसकी मां से अक्सर मिलने के लिए आता था। बताया जा रहा है कि ऐसे में आरोपी को शक था कि इंजीनियर और उसकी मां के अवैध संबंध हैं। मामला दर्रीपारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि, साडा कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महिला इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उनके घर में कुसमुंडा निवासी टाटा मोटर्स छुरी में इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी (52) का आना-जाना था। महिला के बेटे सुमित दास (23) का इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात प्रिंसिपल से मिलने के लिए नरेंद्र उनके घर आया था। यहां पर सुमित और नरेंद्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नरेंद्र ने बेस बॉल बैट से पीट-पीटकर नरेंद्र की जान ले ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी अपनी मां के साथ साडा कॉलोनी स्थित मकान में किराये से रहता है। सुमित मुंबई की एक कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।आरोपी की मां से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कि जांच में पता चला है कि इंजीनियर की पत्नी भी टीचर है। उसके ही जरिए नरेंद्र की जान-पहचान मां से हुई थी। बताया जाता है कि नरेंद्र अक्सर आरोपी की मां से मिलने आता-जाता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बेसबॉल बैट से सुमित ने इंजीनियर की हत्या कर दी।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This